(GDA)सचिव महोदय की अध्यक्षता में लोनी क्षेत्र में शिव विहार से मण्डोला विहार तक मेट्रो विस्तारीकरण परियोजन

(GDA)सचिव महोदय की अध्यक्षता में लोनी क्षेत्र में शिव विहार से मण्डोला विहार तक मेट्रो विस्तारीकरण परियोजन

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक-22-जनवरी-2026 जनप्रतिनिधियों द्वारा किये पत्राचार एवं आम जनमानस की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र में शिव विहार से मण्डोला विहार तक मेट्रो विस्तारीकरण परियोजना के संबंध में आज दिनांक 22.01.2026 को सचिव महोदय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम गाजियाबाद, आवास एवं विकास परिषद तथा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान मेट्रो विस्तारीकरण से संबंधित विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा परियोजना को शीघ्र क्रियान्वित करने हेतु आवश्यक समन्वय एवं कार्ययोजना तैयार करने पर विचार किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें