ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर की मौत

ड्यूटी के दौरान इंस्पेक्टर की मौत

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

पुलिस महकमे में शोक की लहर

एटा। ड्यूटी के दौरान एक इंस्पेक्टर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने की घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर की हालत अचानक बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों को भी अवगत करा दिया गया। मृतक इंस्पेक्टर की पहचान राघवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जनपद औरैया के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 1998 में उप निरीक्षक (SI) के पद पर पुलिस विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा के चलते वर्ष 2016 में उनका प्रमोशन होकर वे निरीक्षक (इंस्पेक्टर) बने थे। बताया जा रहा है कि वर्तमान में वह साइबर थाने में तैनात थे और आरटीसी परीक्षा में उनकी ड्यूटी लगी हुई थी। ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद यह दुखद घटना सामने आई। इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह के निधन से पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें