“जनता दरबार में DIG की सख्ती: शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश, कई मामलों का मौके पर समाधान”

“जनता दरबार में DIG की सख्ती: शिकायतों पर तुरंत एक्शन के निर्देश, कई मामलों का मौके पर समाधान”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा, जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आयोजित जनसुनवाई में पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने नागरिकों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों और स्थानीय समस्याओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत कीं। जनसुनवाई के दौरान डीआईजी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर बिना देरी के कार्रवाई सुनिश्चित करें। कई मामलों में मौके पर ही समाधान कर राहत दी गई, जबकि गंभीर और विस्तृत जांच वाले मामलों को विधिवत दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। डीआईजी ने यह भी चेतावनी दी कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान स्टेनो संतोष सोनवानी, शिकायत शाखा प्रभारी सउनि विष्णु सप्रे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई से आम नागरिकों में भरोसा और संतोष का माहौल देखने को मिला।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें