फतेहपुर: अपराध नियंत्रण छोड़ जमीन कब्जा कराने टीम लेकर पहुंचे इंटेलीजेंस प्रभारी

अपराध नियंत्रण छोड़ जमीन कब्जा कराने टीम लेकर पहुंचे इंटेलीजेंस प्रभारी !

– कहा मेरा व्यक्तिगत मामला, दो मिनट में कब्जा करा दूंगा !

– अधिवक्ता व भाजपा महामंत्री को किया अपमानित !

संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य  फतेहपुर: जिले में एसओजी और इंटेलीजेंस विंग का काम बड़े अपराधों को कम करना है जिससे अपराध पर लगाम लग सके। मगर फतेहपुर जिले में अपराध पर काम करने वाली टीमें बेलगाम हो गई है। शनिवार को एक जमीन कब्जा करवाने इंटेलीजेंस प्रभारी अपनी टीम लेकर स्वयं पहुंच गए। जहां जमकर बवाल काटा। पीड़ित अधिवक्ता पक्ष ने जिला जज सहित बार एसोसिएशन को सूचित कर उच्चाधिकारियों से शिकायत की है ! अरुण चतुर्वेदी अपनी अराजकता के लिए पूर्व से चर्चित हैं। अपनी कार्यशैली की वजह से कई बार निलंबन सहित अन्य कार्रवाई के दायरे में आ चुके हैं।फतेहपुर: अपराध नियंत्रण छोड़ जमीन कब्जा कराने टीम लेकर पहुंचे इंटेलीजेंस प्रभारी

मलवा थाना क्षेत्र के कोराई गांव निवासी अधिवक्ता आदित्य शर्मा ने बताया कि उनकी पैतृक जमीन पर लम्बे समय से विवाद चल रहा है। जमीन उनके कब्जे में कई दशकों से है। कई बार विपक्ष के लोगों ने प्रयास किया मगर उनके पक्ष में ही आदेश हुआ। बताया कि कुछ समय पूर्व राजस्व न्यायालय के आदेश के क्रम में विपक्षी ने खतौनी में अपना नाम चढ़वा लिया है जिसके खिलाफ उन्होंने अपील कर रखी है जिसकी तिथि 23/07/2025 नियत है। शनिवार को उन्हें मलवा थाने बुलाया गया और जमीन की नाप की बात कही गई। बताया कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने की बात कहने पर विपक्षी भड़क गए।

इस दौरान अपने आपको इंटेलीजेंस विंग प्रभारी बताने वाले अरुण चतुर्वेदी ने धमकाते हुए कहा कि उनका व्यक्तिगत मामला है वह जमीन पर कब्जा करा देंगे। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता आदित्य शर्मा से अधिवक्ता होने का प्रमाण मांगा। भाजपा मंडल महामंत्री से भी अभद्रता की। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने का भी उपहास उड़ाया। एसपी से शिकायत करने की बात पर भी भड़क गए। और अपमानजनक तरीके से सभी को भगा दिया। मलवा थानाध्यक्ष व अन्य लोगों से आदेश पूर्वक कहा कि नाप कराओ। दो मिनट में ठीक कर दूंगा। पूरे मामले के कई वीडियो सोशल मीडिया में अधिवक्ता ने वायरल किए हैं जिसमें बेहद अभद्र तरीके से इंटेलीजेंस प्रभारी अरुण चतुर्वेदी बात करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर एएसपी महेंद्रपाल सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें बाबूगंज में अतिक्रमण को लेकर दो दुकानदारों में विवाद

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर माननीय मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश द्वारा“68,000 ग्राम सुरक्षा में योगदान, ग्राम प्रहरियों का सम्मान”वही नोएडा पुलिस द्वारा 203ग्राम प्रहरियों सम्मानित किया