बाबूगंज में अतिक्रमण को लेकर दो दुकानदारों में विवाद

बाबूगंज में अतिक्रमण को लेकर दो दुकानदारों में विवाद

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा: बाबूगंज के अहमद मार्केट के पास अतिक्रमण को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों से बाहर आकर रोड पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और आपस में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने पहले ही सख्त निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी दुकानदार रोड पर अतिक्रमण नहीं करेगा। प्रशासन बाजार क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन कुछ दुकानदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।

स्थानीय ग्राहकों और राहगीरों का कहना है कि रोजाना रोड पर इतनी ज्यादा दुकानें और ठेले लग जाते हैं कि बाइक सवारों को निकलने में दिक्कत होती है, वहीं महिलाओं और बच्चों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है।

प्रशासन से लोगों की मांग है कि अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके और बाजार क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

ये भी पढ़ें कन्नौज में 23 वर्षीय ट्रेनी महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal