एटा-कासगंज मार्ग पर शिवभक्ति का सैलाब

एटा-कासगंज मार्ग पर शिवभक्ति का सैलाब,कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसागर

संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार. एटा। श्रावण मास के पहले सोमवार को एटा-कासगंज रोड पर कांवड़ यात्रियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हर ओर ‘बोल बम’ के जयकारों की गूंज सुनाई दी और पूरा इलाका शिवमय वातावरण में डूबा नजर आया। भक्तगण कंधों पर कांवड़ लिए बाइक से और पैदल चलकर गंगाजल लेने के लिए जा रहे थे।

श्रद्धालु डीजे की धुनों पर भक्ति में लीन होकर शिव नाम का गुणगान करते दिखे। मार्ग पर कांवड़ियों का हुजूम इतना अधिक था कि सड़कें भक्तिमय जनसैलाब में तब्दील हो गईं।

प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया। इसके अलावा, कई स्थानों पर पुलिस सहायता शिविर और स्थानीय शिविर भी लगाए गए, जिनमें जलपान, विश्राम और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति भाव को देखकर आम राहगीर भी मंत्रमुग्ध हो उठे। चारों ओर भक्ति, श्रद्धा और शिव भजन की ध्वनि सुनाई दी। प्रशासन और स्थानीय लोगों के बेहतर समन्वय से कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हो रही है।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: अपराध नियंत्रण छोड़ जमीन कब्जा कराने टीम लेकर पहुंचे इंटेलीजेंस प्रभारी

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की