लखनऊ: IPL मैच से पहले इकाना स्टेडियम के पास जाम
UP: लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच अपने चरम पर है। लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
मैच से पहले हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम की ओर उमड़े, जिससे आस-पास के इलाकों में भारी जाम लग गया। खासकर गोमती नगर विस्तार, शहीद पथ और इकाना स्टेडियम के मुख्य द्वार के पास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद यातायात बाधित हो गया।

प्रशंसकों का कहना था कि वे अपने चहेते खिलाड़ियों को लाइव एक्शन में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं, जिसके कारण समय से पहले ही स्टेडियम पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग और मार्ग परिवर्तन जैसी व्यवस्थाएं की गई थीं, लेकिन भीड़ के दबाव में ये उपाय नाकाफी साबित हुए।
मैच के बाद भी वापसी के दौरान यातायात प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
ये भी पढ़ें जिला प्रशासन के बगैर अनुमति अधिकारी रहते हैं नदारत…












