तुलसीपूर (गनवरया) में इरफाने मिल्लत हजरत सय्यद इरफानुददीन अलैहिररहमा का उर्स धूमधाम से संपन्न
तुलसीपूर (गनवरया) । इरफाने मिल्लत हजरत सय्यद इरफानुददीन अलैहिररहमा का उर्से पाक निहायत धूमधाम और भक्ति भावना के साथ आयोजित किया गया। उर्स समारोह में सिलसिले नईमिया के अनुयायी और क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे। पूरा माहौल शराफत और आध्यात्मिक रस से भरपूर रहा।
उर्स के अवसर पर नात व तकरीर पेश की गई, जिससे वहां उपस्थित लोगों की आत्मा पावन और मस्त होकर फयूजो बरकात से माला माल हो गई। इस पवित्र मौके पर शहजादे ईरानी मिल्लत हजरत सैय्यद फैजानुद्दीन सज्जाद नहीं खानकाहे गनवरया की दुआ के साथ उर्स का समापन हुआ। सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर हजरत सय्यद इरफानुददीन अलैहिररहमाकी शान में प्रार्थना की और उनकी रहमतों की कामना की।
यह उर्स क्षेत्र में भाईचारा, एकता और आध्यात्मिक प्रेम का संदेश लेकर आया। आयोजकों ने इसकी सफलता पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में इसी तरह के आयोजन करने की प्रतिज्ञा की।
ये भी पढ़ें फतेहपुर: TET अनिवार्यता को लेकर हजारों शिक्षकों ने किया प्रदर्शन













