भारत क़ो 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने वाला बजट है ये -ईश कुमार राणा।
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।
आधारभुत सरचना, कृषक और रोजगार पर फोकस वाला बजटः ईश कुमार राणा
पानीपत, 1 फरवरी। भाजपा जिला संयोजक, एक राष्ट्र एक चुनाव, ईश कुमार राणा ने कहा कि ये बजट पीएम मोदी के2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट हरियाणा के विकास को नई गति देगा और आने वाले समय में आधारभुत संरचना कृषक और रोजगार पर बड़ा ध्यान केंद्रित रहेगा। ईश कुमार राणा आगे ने कहा कि वित्तमंत्री सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किए गए इस बजट से विकास का लाभ सभी समाज के वर्गो तक पहुंचेगा। ईश कुमार राणा ने देश व प्रदेश की जनता की आशाओं पर पूरी तरह खरा उतरने वाले बजट की प्रशंसा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण का आभार जताया। ईश कुमार राणा ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की यात्रा को और तेज करेगा। यह युवा शक्ति बजट है। युवाओं की सोच और सपने बजट में शामिल हैं।
जिला संयोजक एक राष्ट्र एक चुनाव ईश कुमार राणा ने कहा कि बजट में आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा तथा निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत मजबूती मिलेगी। सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर बजट में दिया गया है। ईश कुमार राणा ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना ही बजट का मूल लक्ष्य है।
ईश कुमार. राणा ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश गए बजट ने हरियाणा के लिए विकास के नए नए पथ प्रसश्त कर दिए हैं। ईश कुमार राणा ने कहा कि कुल बजट आकार 53.5 लाख करोड़ रुपये का है, जिसमें पूंजीगत व्यय को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। यह पिछले साल से करीब 9 प्रतिशत अधिक है। यह बृद्धि हरियाणा जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य के लिए वरदान साबित होगी और उद्योग तथा कृषि आधार विकास की गति को और रफ्तार मिलेगी।
ईश कुमार राणा नें कहा कि केंद्रीय बजट में राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर हिस्सा देने का ऐलान किया गया है। 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को मानते हुए राज्यों का हिस्सा 41 प्रतिशत पर बरकरार है। यह राशि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़कें और अन्य इंफ्रा परियोजनाओं को गति देगी।
ईश कुमार राणा ने कहा कि 12.2 लाख करोड़ का कैपेक्स पूरे देश में रेल, सड़क, आरआरटीएस (दिल्ली-गुड़गांव-फरीदाबाद जैसे कॉरिडोर), ईवी चार्जिंग नेटवर्क, इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप ( विस्तार और अन्य प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले से चल रहे आईएमटी खरखोदा, मानेसर और अन्य क्षेत्रों में नए निवेश आएंगे, जिससे रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे। आरआईडीएफ और यूआईडीएफ में बढ़ोतरी से ग्रामीण और शहरी इंफ्रा को और मजबूती मिलेगी।
बजट में सेमिकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए बड़ा प्रावधान किया गया है। हरियाणा का इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत है। यह बजट नए निवेश, स्किल डेवलपमेंट और टेक्नोलॉजी हब बनाने में मदद करेगा। एमएमएसई, स्टार्टअप और बायोफार्मा पर फोकस से राज्य के युवाओं को आकर्षक रोजगार मिलेंगे।
ईश कुमार राणा ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान राज्य है। बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फसल विविधीकरण, पानी संरक्षण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर है। रेयर अर्थ मिनरल्स, क्रिटिकल मिनरल्स और बायोफार्मा जैसे क्षेत्रों में नए प्लान से हरियाणा के किसानों और एग्री-इंडस्ट्री को फायदा होगा। राज्य की ’मेरा पानी-मेरी विरासत’ जैसी योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिलेगा।
ईश कुमार राणा ने कहा कि मोदी सरकार की यह सकारात्मक पहल है कि बजट में मेडिकल टूरिज्म, एआई, स्किल डेवलपमेंट, कार्बन कैप्चर और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस है। महंगाई नियंत्रण, टैक्स सरलीकरण और मध्यम वर्ग को राहत से हरियाणा के नागरिकों को भी फायदा होगा। बायोफार्मा और लाइफ साइंसेज में 10,000 करोड़ के नए इनिशिएटिव राज्य के हेल्थ सेक्टर को मजबूत करेंगे।
बजट की प्रशंसा करते हुए ईश कुमार राणा ने कहा कि यह बजट विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने में हरियाणा को ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। डबल इंजन सरकार की साझेदारी से राज्य में इंफ्रा, रोजगार, समृद्धि और युवा शक्ति को नई ऊर्जा मिलेगी। केंद्र का यह बजट हरियाणा की प्रगति को और तेज करेगा तथा लोगों तक विकास की लहर पहुंचेगी।












