प्रतापगढ़ थाना हथिगवां, पुलिस की बड़ी कारवाई पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता अमित शुक्ला
अन्तर्जनपदीय गैगलीडर अभियुक्त राम लक्षन सरोज पर जनपद प्रयागराज, जनपद प्रतापगढ में गौवध निवारण अधि0, पशु क्रूरता अधि0, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम व गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराध पंजीकृत है। अन्तर्जनपदीय प्रेमपाल पर जनपद कौशांबी, जनपद प्रतापगढ में गौवध निवारण अधि0, पशु क्रूरता अधि0, गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराध पंजीकृत है।थाना हथिगवां पुलिस द्वारा थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत जहानाबाद पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में थाना हथिगवां प्रभारी निरीक्षक श्री सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना हथिगवां के उ0नि0 प्रिन्स तिवारी मय हमराह हे0का0 अखिलेश कुमार पाण्डेय व हे0का0 संग्राम सिंह व का0 विपिन सारस्वत द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 15/26 धारा 2/3 यू0पी0 गैंग0 एक्ट थाना हथिगवाँ जनपद प्रतापगढ़से संबंधित 02 अभियुक्तों, 1. राम लक्षन सरोज पुत्र महेश कुमार नि० पथरियापुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 36 वर्ष, 2. प्रेम पाल पुत्र स्व राम प्रताप पाल नि० ग्राम टेंवा थाना मझनपुर जनपद कौशाम्बी उम्र करीब 41 वर्ष को थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत जहानाबाद पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों का विवरण-
01. राम लक्षन सरोज पुत्र महेश कुमार नि० पथरियापुर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 36 वर्ष।
02. प्रेम पाल पुत्र स्व राम प्रताप पाल नि० ग्राम टेंवा थाना मझनपुर जनपद कौशाम्बी उम्र करीब 41 वर्ष ।आपराधिक इतिहास-01- अन्तर्जनपदीय गैगलीडर राम लक्षन सरोज पुत्र महेश सरोज नि0ग्राम पथरियापुर अटरामपुर थाना नबावगंज जनपद प्रयागराज का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 423/2020 धारा 3/5A/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना नबावगंज प्रयागराज ।
2. मु0अ0सं0 90/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नबावगंज प्रयागराज ।
3. मु0अ0सं0 338/2022 धारा 3/5A/8 गोवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना कैण्ट प्रयागराज ।
4. मु0अ0सं0 13/2025धारा 318(2)/336(3) BNS व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 व 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ ।02- अन्तर्जनपदीय प्रेमपाल पुत्र राम प्रताप पाल नि0 ग्राम टेंवा थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0 13/2025 धारा 318(2)/336(3) BNS व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधि0 व 3/5A/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना हथिगवां जनपद प्रतापगढ़ ।
2. मु0अ0सं0 526/13 धारा 279/337/338/304A भादवि थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी ।
पुलिस टीम-
उ0नि0 प्रिन्स तिवारी मय हमराह हे0का0 अखिलेश कुमार पाण्डेय व हे0का0 संग्राम सिंह व का0 विपिन सारस्वत।
ये भी पढ़ें भारत क़ो 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने वाला बजट है ये -ईश कुमार राणा।












