जय भीम, जय भारत, जय संविधान जलेसर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की समीक्षा बैठक संपन्न

जय भीम, जय भारत, जय संविधान जलेसर में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की समीक्षा बैठक संपन्न

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जलेसर (एटा)
भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा 15 दिसंबर को जलेसर के मोहल्ला ठगैलान स्थित सागर ताल के अम्बेडकर पार्क में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी जितेंद्र कुमार गौतम ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” रहा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने विधानसभा चुनाव 2027 तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी अध्यक्ष मा. एड. चंद्रशेखर आज़ाद के हाथों को मजबूत करने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। अलीगढ़ मंडल के मुख्य प्रभारी एम.एस. निमेश बैठक के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सैकड़ों उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। समीक्षा बैठक के दौरान तीन नए सदस्यों को पार्टी में शामिल कर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए—मुजम्मिल हुसैन को जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार को विधानसभा सचिव तथा रामवीर को विधानसभा सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिलाध्यक्ष जितेंद्र भास्कर, जिला महामंत्री प्रवेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश गौतम, जलेसर विधानसभा कोषाध्यक्ष पप्पू गौतम, जलेसर विधानसभा अध्यक्ष शिव सिंह, जलेसर नगर अध्यक्ष साबिर अली, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नसीम अब्बास, जिला संगठन मंत्री (युवा मोर्चा) सोबरन सिंह, जिला सचिव अमन कुमार जाटव, जिला कार्यालय सचिव पवनेश कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनूप बौद्ध, राहत अली, प्रेम प्रकाश, नरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, राम कैलाश, अरुण कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज के हितों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें