कंधई पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की, एक शातिर चोर गिरफ्तार

प्रतापगढ़।कंधई पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की, एक शातिर चोर गिरफ्तार।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कंधई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मदन प्रजापति के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है। थाना कंधई पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पहुंचे राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विकास भवन में की समीक्षा बैठक

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें