कानपुर देर रात सड़कों पर उतरी पुलिस, काकादेव में चला सख़्त चेकिंग,अभियान,मनचलों,अराजकतत्वों में मचा हड़कंप, शांति भंग करने वालों को कड़ा संदेश

कानपुर देर रात सड़कों पर उतरी पुलिस, काकादेव में चला सख़्त चेकिंग,अभियान,मनचलों,अराजकतत्वों में मचा हड़कंप, शांति भंग करने वालों को कड़ा संदेश

संवाददाता पवन सूर्यवंशी कानपुर

कानपुर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के सख़्त निर्देशों के क्रम में सेंट्रल जोन अंतर्गत काकादेव थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए देर रात व्यापक गश्त अभियान जारी।

शास्त्री नगर चौकी प्रभारी पवन मिश्रा ने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ शास्त्री नगर व विजय नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग कर दुकानों, राहगीरों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन पूछताछ की।

बिना किसी आवश्यक कार्य के देर रात बाहर घूम रहे लोगों को स्पष्ट और सख़्त निर्देश दिए गए कि क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस की सक्रियता देख मनचलों, नशेबाजों और अराजकतत्वों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों पर पुलिस ने रुक-रुक कर निगरानी की, संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की चेतावनी दी।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर काकादेव थाना प्रभारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान शास्त्री नगर चौंकी पुलिस टीम ने यह साफ संदेश दिया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। देर रात गश्त, सतर्क निगरानी और सख़्त रुख से क्षेत्र में आम जनता के बीच सुरक्षा का भरोसा हुआ और भी मजबूत।

कानून हाथ में लेने वालों, मनचलों और असामाजिक तत्वों के लिए काकादेव थाना क्षेत्र अब सुरक्षित पनाहगाह नहीं। नियम तोड़ने पर सीधी और कड़ी कार्रवाई तय है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें