कांवड़ मार्ग का गाजियाबाद पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी, गाजियाबाद पुलिस की तैयारी देख सभी कांवड़ियों ने इंतजाम देख,1नम्बर पुलिस सर्विस बताया
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर








गाजियाबाद, 7 अगस्त। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त महोदय ने अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। इस दौरान पैदल गश्त कर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों, यातायात एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना मुरादनगर क्षेत्र में गंगनहर के जलमार्ग एवं तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा की गई। मेरठ तिराहे पर स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।पुलिस आयुक्त ने संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सतर्कता और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की गतिविधियों एवं यातायात व्यवस्था पर सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।कांवड़ शिविरों के आसपास यातायात सुचारु रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों से संवाद कर उनकी यात्रा संबंधी जानकारी एवं अनुभव भी जाना। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के आदेश अनुसार कांवड़ यात्रा 2026के दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षित कांवड़िए, सुरक्षित कांवड़ यात्रा”यातायात समस्त पुलिस अधिकारी द्वारा बहुत ही सुन्दर ओर सराहनिय कदम उठाए हैं।सभी शिव भक्तो को अच्छी सुरक्षा महुईयर करायी जा रही है,हर चप्पे-चप्पे पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।गाजियाबाद पुलिस द्वारा गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सभी तैयारियां में कांवड़ियों द्वारा पुलिस कि भूरी भूरी प्रसंसा कि है। उत्तर प्रदेश सरकार में गाजियाबाद की पुलिस सबसे बेहतर उभर कर सामने आ रही है। ओर पुलिस एवं प्रशासनिक द्वारा सबसे अच्छी कानून व्यवस्था एवं देखरेख की अपनापन,आदर भाव स्नेह ओर सुरक्षा का कडा इंतजाम किया गया है।ये गाजियाबाद पुलिस एवं हर विभाग द्वारा संचालित,हर कार्य में नम्बर (1) है।अब कि बार पहले से भी बेहतर इंतजाम किया भव्य तरीके से
(कांवड़ मार्ग पर पुलिस की पैनी नजर!)
पुलिस आयुक्त ने किया कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण, CCTV कैमरों से लेकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।
गंगनहर से कांवड़ कंट्रोल रूम तक सुरक्षा का जायजा
मुरादनगर क्षेत्र में गंगनहर के जलमार्ग व तटवर्ती इलाकों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। मेरठ तिराहे स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम में पहुंचकर CCTV कैमरों की निगरानी और मॉनिटरिंग व्यवस्था भी परखी गई। संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई सतर्कता अधिकारियों को प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने, यातायात सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कांवड़ शिविरों के आसपास भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।कांवड़ियों से संवाद कर जानी यात्रा की व्यवस्थाएं निरीक्षण के दौरान कांवड़ियों से संवाद कर उनकी यात्रा संबंधी जानकारी और अनुभव भी जाना गया।












