शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में कन्या भोज और कन्या पूजन का हुआ आयोजन 

शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में कन्या भोज और कन्या पूजन का हुआ आयोजन 

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

बाबागंज: ब्लाक मुख्यालय के बगल मे स्थित शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर में बृहस्पति को चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां भद्रकाली मंदिर प्रांगण में पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ओंकारा नन्द सरस्वती जी महाराज के संयोजन में मां भद्रकाली मंदिर प्रबंध समिति के द्वारा विशाल कन्याभोज का आयोजन किया गया! कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम नौ देवियों के स्वरूप नौ कन्याओं का पूजन करके कन्याभोज की शुरुआत की कन्या भोज कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कन्या पूजन किया गया। प्रात: से ही महिलाओं व श्रद्धालुओं ने लंबी कतार लगाकर माता रानी के दर्शन करने के उपरांत पूजा अर्चना कर भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।सुबह सात बजे से कन्या भोज शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा l कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गंगोत्री शुक्ला, आशा शुक्ला, नीतू सिंह, प्रीति मधु जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, श्री संकठा प्रसाद मिश्र, कामता मणि त्रिपाठी, अमित मिश्र आजाद, रामू पांडेय, मूलचंद्र जायसवाल, अजयतिवारी.अविनाश मिश्रा, अरविन्द शुक्ला, आशुतोष पांडेय, बीनस दुबे, तनुज पांडेय, शशांक पाण्डेय सत्यम, सुमित जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, सौरभ जायसवाल, बबन शुक्ला, देशराज पांडेय,जय मुकुंद शुक्ला देवेंद्र मणि पांडेय, बादल पांडेय राजेश अग्रहरि, अमित अग्रहरि, सुजीत जायसवाल, पप्पू पांडेय, रिंकू मौर्य, मां भद्रकाली के पुजारी श्री त्रिभुवन नाथ शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें नवरात्रि पर्व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मां बाराही देवी धाम पर सघन सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें