आगामी होली पर्व खुद दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में 05 खाद्य पदार्थों के नमूने

आगामी होली पर्व खुद दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में 05 खाद्य पदार्थों के नमूने

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से 05 खाद्य पदार्थों के नमूने किए संग्रहित* गौतम बुद्ध नगर, 20 फरवरी 2026 आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय एवं विशाल कुमार गुप्ता की टीम द्वारा ब्रह्मपुरी दादरी स्थित कपिल कुमार एंड ब्रदर्स की तेल निर्माण इकाई से 01 नमूना रिफाइंड रायसब्रान ऑयल टैंक से तथा 01 नमूना पैक्ड रिफाइंड रायसब्रान का नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रितु सक्सेना एवं अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा सेक्टर 27 स्थित ब्रजवासी पनीर भंडार से पनीर का 01 नमूना तथा गढ़वाल डेयरी से खोया का 01 नमूना लिया गया। इसी टीम द्वारा सेक्टर-65 नोएडा बहलोलपुर स्थित किशनपुरी ट्रेडर्स पर 15 किग्रा के 05 टिन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल (फ्यूचर एक्टिव ब्रांड )के पाए गए, जिनके लेबल पर सूचनाओं का सही अंकन न होने के कारण 01 नमूना लेकर अवशेष तेल सीज किया गया। इस प्रकार कुल 05 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये जा रहे हैं।सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके। गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal