कुंडा बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह 05 जून को, मुख्य अतिथि होंगे राजा भैया
अमित तिवारी ( राष्ट्रीय संवाददाता) कुंडा (प्रतापगढ़) कुंडा सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सत्र 2025-26 में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 05 जून 2025, को प्रातः 11:00 बजे भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह गरिमामयी आयोजन गजराज पैलेस (कोलवाली, कुंडा) में संपन्न होगा।
इस ऐतिहासिक अवसर के मुख्य अतिथि होंगे जेएसडीएल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक राजा भैया। उनकी गरिमामयी उपस्थिति समारोह को विशेष महत्व प्रदान करेगी।
विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथि:
अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल भैया” – एमएलसी, प्रतापगढ़
शैलेंद्र सरोज – पूर्व सांसद
विनोद सरोज – विधायक, बाबागंज
विकास श्रीवास्तव – अपर जिला जज, प्रतापगढ़
सुमित पवार – सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़
आकृति गौतम – अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुंडा
शिव सहाय अवस्थी – जिलाधिकारी, प्रतापगढ़
डॉ. अनिल कुमार – पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़
देश दीपक सिंह – उपजिलाधिकारी, कुंडा
अमरनाथ गुप्ता – क्षेत्राधिकारी, कुंडा
समारोह की अध्यक्षता करेंगे:
अमरेंद्र नाथ सिंह, सदस्य, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश
शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण:
- अध्यक्ष (वरिष्ठता): पं. हनुमान प्रसाद पांडे
- महामंत्री: पंकज उपाध्याय
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनूप कुमार मोदी, सोमनाथ मिश्रा
- कनिष्ठ उपाध्यक्ष: ऋतुराज तिवारी “वीरू”, महेंद्र शुक्ला
- कोषाध्यक्ष: ब्रह्मानंद तिवारी
- प्रशासन मंत्री: प्रवीण कक्कड़
निवेदन:
सभी अधिवक्ता बंधुओं एवं गणमान्य नागरिकों से अनुरोध है कि वे 06 जून 2025 को आयोजित इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाएं और इसे एक प्रेरणादायक आयोजन बनाएं।
ये भी पढ़ें खराब सड़क से वार्डवासी परेशान नहीं हो रहा परेशानी का समाधान












