सिद्धार्थ नगर: तिलोकपुर थाना क्षेत्र के भैंसी गांव में आग का कहर, एक परिवार का घर जलकर राख
संवाददाता:ओमप्रकाश पाण्डेय. तिलोकपुर, सिद्धार्थ नगर: तिलोकपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंसी गांव में आज सुबह भीषण अग्निकांड में एक परिवार का आशियाना पूरी तरह से जलकर राख हो गया। यह घटना गांव के निवासी भारती बाबा के घर पर तड़के करीब 3:55 बजे हुई, जब अचानक आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया। आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस हादसे में परिवार का सब कुछ नष्ट हो गया है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि पास के टोले से कोई भी व्यक्ति मदद के लिए नहीं आया, जिससे लोगों में काफी रोष है। कई लोगों ने इसे प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम भी बताया और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
प्रभावित परिवार:भारती बाबा
घटना का समय: सुबह 3:55 बजे
क्षति: संपूर्ण आवासीय संपत्ति जलकर राख
थाना क्षेत्र: तिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थ नगर
ये भी पढ़ें कुंडा सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह 5 जून को, मुख्य अतिथि होंगे राजा भैया












