कुंडा कोतवाल अवन कुमार दीक्षित को मिली बड़ी सफलता ,अंतर्जनपदीय बदमाश बजारी समेत एक अन्य अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
अवधेश चंद्र पांडेय
दैनिक चक्र प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ जिले के तेजतर्रार पुलिस कप्तान दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी कुंडा अमरनाथ गुप्ता के पर्यवेक्षण में कुंडा कोतवाल अवन कुमार दीक्षित के नेतृत्व में कुंडा कोतवाली पुलिस को एक अंतर्जनपदीय अभियुक्त बजारी को उसके घर ग्राम सोहना बजीरगंज जिला गोंडा से गिरफ्तार किया गया। व दूसरे अभियुक्त पास्को एक्ट एससी एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त अमृतलाल पटेल निवासी काजीपुर महराजगंज थाना कुंडा उम्र करीब 26 वर्ष को विदासिन नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।बताते चलें कि विदासिन नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार अभियुक्त अमृतलाल के खिलाफ थाना कुंडा में मु. अ. स. 298/2025 में मुकदमा पंजीकृत था ।तथा गिरफ्तार अंतर्जनपदीय अभियुक्त बजारी के ऊपर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट,बलरामपुर, बस्ती,सुल्तानपुर,प्रतापगढ़ जैसे लगभग आधा दर्जन थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है,ज्ञात हो कि उक्त अभियुक्त के खिलाफ अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मु. अ. स.232/2025 धारा 2/3 उ.प्र.गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत उक्त गिरफ्तार अभियुक्त वांछित था।जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कुंडा कोतवाल अवन कुमार दीक्षित द्वारा की गई।कुंडा कोतवाल के लगातार सक्रिय पुलिसिंग की बदौलत अपराध एवं अपराधियों अवैध कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की वजह से भय का माहौल है।जिससे कुंडा में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था दिखाई पड़ रही है।
ये भी पढ़ें थानाध्यक्ष के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध देशी तमंचे के साथ,अभियुक्त हुआ गिरफ्तार












