कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, जनता से सहयोग की अपील

कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण, जनता से सहयोग की अपील

संवाददाता अमित तिवारी प्रतापगढ़: कुंडा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता और विकास कार्यों को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी भगवन लगातार सक्रिय नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने समापुर पहुँचकर रास्ते को लेकर चल रहे आपसी विवाद का समझौता कराया और लोगों से आपसी भाईचारे व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इसके बाद उन्होंने समापुर में जारी सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। वहीं, वार्ड नंबर 8 सुभाष नगर में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। इसके अलावा कबरियागंज में बजरंगी विश्वकर्मा के घर के पास हो रहे नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को समय पर और पूरी तत्परता से काम पूरा करने के लिए कहा।

जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पूरे शुक्लान के पंचम सिंह का पुरवा में डस्टबिन वितरण किया और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे घर का कचरा सड़क पर न डालकर केवल कूड़ा गाड़ी में ही डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और साफ-सुथरी बस्ती सबकी जिम्मेदारी है, इसमें जनता का सहयोग सबसे अहम है।

ये भी पढ़ें फतेहपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से राहगीर गम्भीर रूप से घायल 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें