प्रतापगढ़: आंधी-तूफान से कुंडा की बिजली व्यवस्था प्रभावित, बिजली कर्मियों ने देर रात तक किया मरम्मत कार्य

आंधी-तूफान से कुंडा की बिजली व्यवस्था प्रभावित, बिजली कर्मियों ने देर रात तक किया मरम्मत कार्य

जिला संवाददाता अमित शुक्ला ‌कुंडा। बीती रात आए तेज आंधी और तूफान के चलते कुंडा टाउन की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे नगर के विभिन्न इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही।

बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और अंधेरे के बीच लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया।

बिजली कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर टूटे तारों और क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत की। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति को पुनः बहाल कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली कर्मियों के कार्य की सराहना की।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार आंधी-तूफान के कारण कई जगह तकनीकी खराबी आई थी, जिसे तेजी से ठीक कराया जा रहा है कुंडा पावर हाऊस के एक्सिएन जेई लाइन मैन समस्त स्टाफ और राजू जायसवाल सभासद संजय शुक्ला नबीन सिंह अजय तिवारी समस्त अत्ता नगर मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक नगमा तैयार किया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें