निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-06 व 09 प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक बढ़ी-अनुराग मिश्र उप श्रमायुक्त।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी. दिनांक-02 फरवरी,2026 गाजियाबाद- अनुराग मिश्र उप श्रमायुक्त गाजियाबाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारी कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे, कोविड से अनाथ हुए बच्चे, जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु ऐसे पात्र बच्चों को सामाजिक न्याय की अवधारणा के दृष्टिगत समाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु मण्डल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालयों की स्थापना की गयी जिसमें 1000 छात्र एवं छात्राओं (500 बालक + 500 बालिका) के पठन-पाठन की क्षमता है।
मेरठ मण्डल का अटल आवासीय विद्यालय ग्राम कौन्दू तहसील-सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर में स्थित है। अटल आवासीय विद्यालय कौन्दू, बुलन्दशहर में मेरठ मण्डल के सभी जनपदों के विगत वर्षों की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राएं अध्ययनरत है।
वर्तमान में विद्यालय में मेरठ मण्डल के सभी जनपदों के 584 छात्र/छात्राएं अध्ययनरत है।
अटल आवासीय विद्यालय योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चे जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसरो से वंचित है, उनको कक्षा-06 से कक्षा-12 तक की उच्च आधुनिक गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है। अटल विद्यालय सी०बी०एस०ई० बोर्ड से सम्बद्ध है।
बच्चों को छात्रावास की अच्छी सुविधाओं के साथ-साथ, खान-पान, खेलकूद, चिकित्सा, यूनिफार्म, बेडिंग, किताबें, स्टेशनरी एवं दैनिक उपभोग की सभी सामग्रियों निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है।
छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराये जाने के लिए कम्प्यूटर लेब, मैथ लैब, साइन्स लैब एवं शैक्षणिक भवन में स्मार्ट क्लास आदि की सुविधाएं उपलब्ध है।
अटल आवासीय विद्यालय कौन्दू, बुलन्दशहर के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा-06 में एवं कक्षा-09 में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 31.01.2026 को दिनांक दिनांक 15.02.2026 विस्तारित कर दिया गया है।
अब पंजीकृत निर्माण श्रमिकों द्वारा दिनांक 15.02.2026 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदक कर्ता द्वारा ऑनलाइन (upbocw.in) / ऑफलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सका है। पात्र एवं चिन्हित उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र दिनांक 26.02.2026 से पोर्टल से ऑनलाइन (upbocw.in) / ऑफलाइन प्राप्त कर सकते है। प्रवेश परीक्षा दिनांक 08 मार्च 2026 को सम्पन्न की जायेगी। कक्षा-06 में 160 एवं कक्षा-9 में 65 छात्र/छात्राओं का चयन किया जाना है।
कक्षा-06 के लिए प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 01.05.2014 से पहले और 31-07-2016 (जिनमें उक्त तिथियों सम्मिलित है) के बाद नही होनी चाहिए तथा कक्षा-09 के लिए प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 01-05-2011 से पहले और 31-07-2013 (जिनमें उक्त तिथियों सम्मिलित है) के बाद नही होनी चाहिए। ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो पंजीयन के उपरान्त दिनांक-30-11-2025 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हो, उनके प्रति परिवार अधिकतम 02 बच्चे पात्र होंगें तथा कोविड काल में निराश्रित हुए बच्चे, जिनका पंजीयन महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चे कक्षा-06 एवं कक्षा-09 में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते है।
अभी तक जनपद गाजियाबाद में 220, हापुड़ 220 एवं जनपद बुलन्दशहर में 750 आवेदन प्राप्त हुए है। गाजियाबाद क्षेत्र, गाजियाबाद के अन्तर्गत कुल 1190 आवेदन प्राप्त हुए है।
साथ ही पंजीकृत सभी निर्माण श्रमिकों से अपील है, कि 04 वर्ष या उससे अधिक समय से अपना पंजीयन कार्ड नवीनीकरण नही कराया गया है।
तो वह अपना पंजीयन अनिवार्य रूप से कभी भी लोहिया नगर गाजियाबाद स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में या अपने गाँव / मोहल्ले में स्थित किसी भी नजदीकी जनसेवा केन्द्र/bocw.in पर जाकर अपना पंजीकरण कार्ड नवीनीकरण करा ले।
पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जिनके द्वारा 04 वर्ष या उससे अधिक समय से अपना पंजीयन कोर्ड नवीनीकरण नही कराया गया, तो उनका पंजीकरण कार्ड निष्क्रिय सूची में सम्मिलित कर दिया जायेगा।
इच्छुक उम्मीदवार श्रम कार्यालय लोहिया नगर गाजियाबाद / अपने सम्बन्धित ब्लॉक से निशुःल्क आवेदन प्राप्त कर सकते है। अधिकारी जानकारी के लिये दूरभाष मो० नं0 8303521529, 9528831640, 9250522228, एवं 9045979241 सम्पर्क कर सकते है।
ये भी पढ़ें मेरठ में पुलिस ने 4 स्पा सेंटरों पर धमाकेदार छापा मारा!












