एलडीबी बैंक हाथरस को मिला नया नेतृत्व, प्रमोद सेंगर बने चेयरमैन

एलडीबी बैंक हाथरस को मिला नया नेतृत्व, प्रमोद सेंगर बने चेयरमैन

संवाददाता – अश्वनी कुमार जिला – हाथरस

हाथरस जनपद की एलडीबी (लैंड डेवलपमेंट बैंक) को नया नेतृत्व मिल गया है। श्री मान प्रमोद सेंगर जी के एलडीबी बैंक के चेयरमैन (अध्यक्ष) निर्वाचित होने पर जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके चयन के बाद जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उन्हें लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
इस अवसर पर हाथरस सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर एवं वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद मदनावत ने श्री प्रमोद सेंगर को बधाई देते हुए कहा कि उनका अनुभव, व्यवहार कुशलता और सहयोगात्मक सोच एलडीबी बैंक को प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रमोद सेंगर के नेतृत्व में बैंक किसानों और जरूरतमंद वर्ग के लिए और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा।
बधाई देने वालों ने कहा कि श्री प्रमोद सेंगर लंबे समय से सामाजिक एवं सहकारी क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके इस अनुभव का लाभ अब एलडीबी बैंक को मिलेगा। उनके अध्यक्ष बनने से किसानों को ऋण वितरण, बैंकिंग सेवाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
चेयरमैन चुने जाने पर श्री प्रमोद सेंगर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बैंक से जुड़े किसानों, खाताधारकों और लाभार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें