कुंडा के लंदन किड्स स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘उड़ान’ की धूम, नन्हे कलाकारों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग

प्रतापगढ़: कुंडा के लंदन किड्स स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘उड़ान’ का भव्य आयोजन

संवाददाता: अमित शुक्ला.कुंडा (प्रतापगढ़)। कुंडा स्थित लंदन किड्स स्कूल में वार्षिकोत्सव “उड़ान” का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश नाथ ओझा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भ्रष्ट राजनेता पर आधारित नाटक ने सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया, वहीं महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे समसामयिक विषयों पर प्रस्तुत कार्यक्रमों ने दर्शकों को प्रेरित किया। गणपति पूजन एवं होलिका दहन की मनोहारी झांकियों ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा।

विशेष रूप से प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। होलिका दहन की प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दीं। रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इस अवसर पर विद्यालय द्वारा वर्षभर सहयोग करने वाले 30 “स्टार अभिभावकों” को सम्मानित किया गया। इन अभिभावकों ने विद्यार्थियों की प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव देकर विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग किया।

कुंडा नगर पंचायत के चेयरमैन शिवकुमार तिवारी ने अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रगति की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सुधीर पांडे एवं संतोष कुमार ओझा ने अपने प्रेरणादायी विचारों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में बालेशर तिवारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। टीसीएस कोचिंग के संस्थापक शक्ति ओझा ने कहा कि व्यक्ति चाहे कितने भी ऊंचे पद पर पहुंच जाए, उसे अपने गांव और समाज को कभी नहीं भूलना चाहिए।

समारोह में आलोक कुमार त्रिपाठी, आजाद यादव, वैभव पांडेय, उत्कर्ष शुक्ला, गौरव पांडेय, संदीप पटेल, मोहम्मद शब्बीर, अर्पित कृष्ण त्रिपाठी, विपुल मिश्रा सहित विद्यालय स्टाफ एवं प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। वार्षिकोत्सव “उड़ान” ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।

ये भी पढ़ें फाल्गुन पूर्णिमा पर लगेगा साल का पहला खग्रास चंद्र ग्रहण, सुबह से सूतक प्रभाव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें