लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सजीव प्रसारण ,डबल इंजन की सरकार की तरफ से,उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि से कोटेदारों को मिली बड़ी सौगात
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर



प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं का लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल जनपद गौतमबुद्धनगर में लाभांश वृद्धि से 361 उचित दर विक्रेता होंगे लाभान्वित,ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी हुआ शुभारंभ
गौतमबुद्धनगर, 17 अगस्त 2026उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आज लोक भवन सभागार, लखनऊ में प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं के हित में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि करते हुए इसे ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने की घोषणा की गई। इसके साथ ही सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का भी शुभारंभ किया गया। सरकार के इस निर्णय से प्रदेशभर के उचित दर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिलने के साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इस व्यवस्था के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं से वितरण व्यवस्था से संबंधित फीडबैक, सुझाव एवं समस्याओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से प्राप्त की जा सकेगी। इससे संबंधित समस्याओं के संज्ञान एवं उनके निराकरण में तेजी आएगी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। इसी क्रम में जनपद गौतमबुद्धनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, जिलाधिकारी सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में उचित दर विक्रेता उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित कोटेदारों द्वारा मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में किए गए निर्णय एवं नई ई-पॉस आधारित फीडबैक प्रणाली के शुभारंभ की जानकारी उपस्थित लोगों ने प्राप्त की। इस अवसर पर माननीय विधायक दादरी तेजपाल नागर ने जनपद गौतमबुद्धनगर की 361 उचित दर दुकानों के कोटेदारों को लाभांश में की गई वृद्धि के लिए शुभ कामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं के हित में लिया गया यह महत्वपूर्ण निर्णय उनके आर्थिक हितों को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेता सार्वजनिक वितरण प्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हित में किए जा रहे प्रयासों से राशन वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।जिलाधिकारी मेंघा रूपम द्वारा भी जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं को लाभांश वृद्धि की शुभकामनाएं दी गईं तथा शासन द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि विधानसभा नोएडा एवं दादरी हेतु कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार तथा विधानसभा जेवर का कार्यक्रम तहसील जेवर सभागार में आयोजित करते हुए, वहां पर भी मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित हुए कार्यक्रम का जेवर ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी पहाड़िया, उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह तथा पूर्ति विभाग के अधिकारियों सहित कोटेदारों द्वारा सजीव प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल, क्षेत्रीय जिला पूर्ति अधिकारी स्मृति गौतम, समस्त पूर्ति निरीक्षक सहित पूर्ति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं उचित दर दुकानों के कोटेदार उपस्थित रहे। सूचना विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में गौतमबुद्धनगर।












