लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से कोनिया में हाहाकार 

लो वोल्टेज और अघोषित कटौती से कोनिया में हाहाकार 

रुलाने लगी कोनिया की बिजली भीषण गर्मी से लोग त्रस्त 

गर्मी बढ़ते ही सीतामढ़ी फीडर पर बिजली संकट भी बढ़ा 

भदोही: कोनिया क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तो गर्मी की शुरुआत है, और स्थिति इतनी गंभीर है – तो आने वाले दिनों में क्या होगा?

बिजली कटौती के चलते बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पंखे-कूलर बंद, पानी की किल्लत और रात भर की बेचैनी मच्छरकेसाथलड़ाई – ये सब मिलकर हालात को भयावह बना रहे हैं।

File photo

अंकित सिंह ने कहा कि सम्बंधित अधिकारी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए समय रहते समाधान की दिशा में कदम उठाएं। ताकि आगामी भीषण गर्मी में जनता को और अधिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। तुलसीकला गांव में कोनिया फीडर सीतामढ़ी से विद्युत आपूर्ति को 4 बजे भोर से बिना किसी सूचना बाधित किया गया है।

संबंधित जेई से बात करने पर उनके छुट्टी पर होना की सूचना मिली लेकिन सवाल यह उठता है कि 15 से 18 घंटे बिना किसी सूचना के बिजली बाधित होना और उसका कारण निवारण न होना बिजली विभाग की उदासीनता को दिखाता है। जहां एक और सरकार ज्यादा देने की बात करती है वहीं दूसरी ओर सीतामढ़ी के कर्मचारी कम देने का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें छात्राओं को पास कराने के नाम पर शारीरिक शोषण करता था टीचर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें