थाना लोनी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
आज दिनांक 31.03.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला अभियुक्त आस मोहम्मद पुत्र नसीबू निवासी निठोरा रोड बिजली घर के पास थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 45 वर्ष को थाना लोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 02 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना लोनी पर सुसंगत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैं दिल्ली से चोरी छिपे अवैध गांजा खरीद कर लाता हूँ तथा अधिक पैसे कमाने के लिये मैं राह चलते व्यक्तियों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेच देता हूँ आज मैं गांजा बेचने के लिये ही जा रहा था कि पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
आस मोहम्मद पुत्र नसीबू निवासी निठोरा रोड बिजली घर के पास थाना लोनी गाजिया बाद उम्र करीब 45 वर्ष।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त के विरुद्ध उपरोक्त सम्बन्ध में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत थाना लोनी पर 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम -थाना लोनी पुलिस टीम ।












