थाने से चंद कदम की दूरी पर नकाबपोश बदमाशों का तांडव, लाखों की लूट

थाने से चंद कदम की दूरी पर नकाबपोश बदमाशों का तांडव, लाखों की लूट

संवाददाता आलोक यादव 

प्रतापगढ़ – जेठवारा थाना क्षेत्र के अवसानगंज मुख्य मार्ग पर बीती भोर करीब 3:30 बजे पांच नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के दम पर एक घर में धावा बोलकर लूटपाट की। घटना थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाशों ने महिला की आवाज में दरवाजा खटखटाकर खुलवाया और भीतर घुसते ही परिवार को बंधक बना लिया। तीन बदमाश घर के अंदर और दो बाहर निगरानी करते रहे। बदमाशों ने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और कई लाख के आभूषण लूट लिए। जाते-जाते उन्होंने महिला से मारपीट कर उसके पहने हुए गहने भी उतरवा लिए।

बदमाश घर में खड़ी मोटरसाइकिल ले जाने की भी कोशिश कर रहे थे, लेकिन शोरगुल बढ़ने पर उसे छोड़कर पैदल ही फरार हो गए। घटना ने 90 के दशक की डकैतियों की याद ताजा कर दी है।

स्थानीय लोग इस घटना से सहमे हुए हैं, वहीं पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि घटना थाने से कुछ ही दूरी पर घटित हुई।

ये भी पढ़ें ड्राइविंग लाइसेंस से आधार नंबर लिंक करना अनिवार्य

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें