दारोगा भर्ती परीक्षा में नए नियम लागू, महिलाओं को पिता पक्ष का जाति प्रमाणपत्र अनिवार्य
स्टेट संवाददाता विष्णु दत्त रावत लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार अब आरक्षण का लाभ पाने के लिए केवल पिता पक्ष का जाति प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। महिलाओं को भी अनिवार्य रूप से पिता पक्ष का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
नई व्यवस्था के तहत फिजिकल टेस्ट और स्क्रूटनी के समय अभ्यर्थियों को अपनी मूल डिग्रियाँ प्रस्तुत करनी होंगी। दारोगा व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 4543 पदों पर नियुक्ति होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
नए नियम लागू होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज समय से तैयार कराने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें गोरखपुर : सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं












