गोरखपुर : सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं

गोरखपुर : सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं

विष्णु दत्त रावत गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दूर-दराज इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।

सीएम योगी ने हर फरियादी की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत या समस्या के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन में आने वाले लोगों ने भूमि विवाद, चिकित्सा, रोजगार और प्रशासनिक मामलों से जुड़ी शिकायतें रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का पारदर्शी और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

गोरखपुर : सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं
जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की फोटो

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का जनता दर्शन कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित होता है, जिसमें प्रदेशभर से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर: नवविवाहिता ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें