मुज़फ्फरनगर: नवविवाहिता ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर की आत्महत्या, सास-ननद पर प्रताड़ना का आरोप
मुज़फ्फरनगर में एक नवविवाहिता ने फाँसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान आकांक्षा के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज़ 6 माह पहले मयंक शर्मा से हुई थी।
आकांक्षा ने आत्महत्या से पहले व्हाट्सएप स्टेटस लगाया और सुसाइड नोट भी छोड़ा। नोट में उसने अपने पति को संबोधित करते हुए लिखा – “माफ़ करना बाबू”।
सुसाइड नोट में आकांक्षा ने अपनी मौत के लिए सास और दो ननदों को जिम्मेदा ठहराया है। उसने लिखा कि सास और ननद मिलकर उसे लगातार प्रताड़ित करते थे, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें मेरठ: टोलकर्मियों ने रविवार रात कश्मीर जा रहे सेना के जवान को पीटा












