Mainpuri: मशरूम कोल्ड स्टोर में भीषण आग, सभी मजदूर सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

मशरूम कोल्ड स्टोर में भीषण आग, सभी मजदूर सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

मंडल ब्यूरो अमित चौहान. मैनपुरी जनपद के बेवर क्षेत्र के कपिल मुनि गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मशरूम कोल्ड स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना इतनी तेज़ी से घटी कि देखते ही देखते धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कोल्ड स्टोर में आग लगते ही चारों तरफ भगदड़ मच गई। आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अंदर मौजूद मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। गनीमत रही कि कोल्ड स्टोर में सो रहे सभी मजदूर समय रहते बाहर निकल आए और किसी की जान को नुकसान नहीं पहुंचा।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटों को देखते हुए आसपास के लोगों को भी सतर्क कर दिया गया ताकि किसी अन्य मकान या गोदाम तक आग न पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी स्वयं मौके पर पहुंचीं और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की और अधिकारियों को जल्द से जल्द आग बुझाने के निर्देश दिए।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आगजनी में कोल्ड स्टोर में रखे मशरूम और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। घटना के सटीक कारणों और नुकसान का आकलन करने के लिए पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीम जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: नशेड़ियों ने ली युवक की जान, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें