लोनी में स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार

लोनी में स्वाट टीम की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार

3.52 लाख रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी: गाजियाबाद (लोनी) | 

श्री सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी के निर्देशन में स्वाट टीम ग्रामीण जोन एवं थाना लोनी पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए संगठित रूप से जुआ खेल रहे 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते एवं
कुल 3,52,060 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना लोनी पुलिस ने एक बंद मकान में छापा मारकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से माल फड़ से 51,740 रुपये तथा जमा तलाशी से 3,00,320 रुपये बरामद किए, जिससे कुल बरामद राशि 3,52,060 रुपये हुई।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना लोनी में
धारा 112 बीएनएस एवं 3/4 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में हुआ खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे
संगठित गिरोह बनाकर छिपकर जुआ खेलते थे और इससे आर्थिक लाभ अर्जित करते थे।
आज भी वे एक बंद मकान में जुआ खेल रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • फैजान पुत्र फय्याज (26 वर्ष)
  • रवि कुमार पुत्र प्रकाश चंद (43 वर्ष)
  • शाहआलम पुत्र अजीज (40 वर्ष)
  • दानिश पुत्र जमशेद (25 वर्ष)
  • वाजिद पुत्र जाकिर (40 वर्ष)
  • शमीम पुत्र उमरदीन (38 वर्ष)
  • दानिश पुत्र निजामुदीन (23 वर्ष)
  • आसिफ पुत्र यासीन (30 वर्ष)
  • प्रवेन्द्र पुत्र महावीर (32 वर्ष)
  • आरिफ पुत्र जाफर (40 वर्ष)
  • शफीक पुत्र हबीब (45 वर्ष)
  • इमरान पुत्र गफ्फार (34 वर्ष)

बरामदगी का विवरण

  • 52 ताश के पत्ते
  • माल फड़ से ₹51,740 नकद
  • जमा तलाशी से ₹3,00,320 नकद
  • कुल बरामद राशि: ₹3,52,060

गिरफ्तारी करने वाली टीम

स्वाट टीम ग्रामीण जोन एवं थाना लोनी पुलिस टीम।
अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें जनता समाधान शिविर में प्रशासन सख्त, हर शिकायत का होगा समयबद्ध निपटारा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें