पॉस्को मामले में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, इटावा सिविल लाइन इंस्पेक्टर व क्राइम इंस्पेक्टर सस्पेंड

पॉस्को मामले में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, इटावा सिविल लाइन इंस्पेक्टर व क्राइम इंस्पेक्टर सस्पेंड

मंडल संवाददाता अमित चौहान

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के गंभीर पॉस्को मामले में विवेचना के दौरान लापरवाही बरतने पर पुलिस विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। एडीजी के आदेश पर इटावा सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार और क्राइम इंस्पेक्टर राजा दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
मामले की जांच में सामने आया कि विवेचना के दौरान कई स्तरों पर गंभीर लापरवाही की गई। अन्य आरोपियों की समय रहते गिरफ्तारी नहीं की गई, वहीं पीड़िता के बयान दर्ज करने, साक्ष्य संकलन और चार्जशीट दाखिल करने में तय समयसीमा का पालन नहीं हुआ। इसे पॉस्को जैसे संवेदनशील मामले में गंभीर चूक माना गया।
पीड़िता पक्ष की शिकायत पर एडीजी स्तर से जांच कराई गई, जिसमें दोनों अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध और लापरवाहीपूर्ण पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीजी ने निलंबन के आदेश जारी करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बताया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी।
इटावा के सीओ सिटी अभय नारायण ने दोनों पुलिस अधिकारियों के निलंबन की पुष्टि की है।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को पॉस्को जैसे मामलों में जवाबदेही तय करने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal