भयहरण नाथ धाम में महाशिवरात्रि मेला व महाकाल महोत्सव के संदर्भ में प्रबन्ध समिति की बैठक संपन्न

भयहरण नाथ धाम में महाशिवरात्रि मेला व महाकाल महोत्सव के संदर्भ में प्रबन्ध समिति की बैठक संपन्न

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय 

6 फरवरी को मेला व मंदिर समिति की संयुक्त बैठक में तैयार होगा ड्यूटी चार्ट 14 से 17 फरवरी तक होगा 26 वां महाकाल महोत्सव मंदिरो पर नही लगेंगे राजनीतिक व व्यक्तिगत बैनर मेला क्षेत्र में अनुमति लेकर ही लगाए जा सकेंगे प्रचार सामग्री कार्यकर्ता व पुलिस की होगी उत्तम व्यवस्था, सभी पॉइंट पर होगी संयुक्त जिम्मेदारी/ अनावश्यक व अनाधिकृत रूप से अवैद्य कार्य करने वाले होंगे पूर्व से चिंहित पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में 26 वें महाकाल महोत्सव व महाशिवरात्रि के संदर्भ मे प्रबन्ध समिति की बैठक हुई। बैठक में चर्चा करके आवश्यक निर्णय लिया गया वहीं 6 फरवरी को अपराह्न 2 बजे धाम पर मंदिर व मेला समिति की संयुक्त बैठक में कार्यकर्ताओ का ड्यूटी चार्ट व सभी पॉइंट चिंहित होंगे। तय हुआ की मेला व महोत्सव में कार्यकर्ता व पुलिस की उत्तम व्यवस्था होगी तथा सभी पॉइंट पर संयुक्त जिम्मेदारी तय रहेगी वहीं अनावश्यक व अनाधिकृत रूप से अवैद्य कार्य करने वाले तत्वों पूर्व से चिंहित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित होगी। धाम की प्रबन्ध संस्था भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन व संयोजन महासचिव समाज शेखर ने किया। बैठक में तय हुआ की मेला व मंदिर क्षेत्र में परम्परा गत आयोजन होंगे। प्रशासनिक कार्यालय, मेला नियंत्रण कक्ष से सभी व्यवस्था का सुचारु संचालन होगा। तय हुआ कि महाशिवरात्रि के दिन मंचीय कार्यक्रम नही होंगे, सुबह से जलाभिशेक, मेला नियंत्रण व भूला भटका शिविर का संचालन होगा। 14 फरवरी को शिवाभिषेक से महोत्सव का शुभारंभ होगा उसी दिन सत्य सनातन सम्मेलन व सामूहिक सुंदर कांड होगा , 16 को पत्रकार व किसान सम्मेलन तथा 17 को कवि सम्मेलन तथा सामूहिक भजन सत्संग का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम व अतिथियों को अंतिम रूप देने हेतु महासचिव को जिम्मेदारी दी गई।वहीं महासचिव समाज शेखर ने बैठक के बाद चौकी प्रभारी राजीव वर्मा के साथ मेला व मंदिर क्षेत्र का भ्रमण कर आवश्यक रणनीति तय की। महासचिव ने विधायक विश्वनाथगंज जीत लाल व नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव व अधिशाषी अधिकारी प्रदीप मिश्र से मेला व महोत्सव की व्यवस्था पर दूरभाष पर चर्चा की जिस पर दोनों ने सभी व्यवस्था में सहयोग का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में तय हुआ कि उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र सभी सदस्यों के साझा सहयोग से एक कोष बनाये और सभी सदस्य व पदाधिकारी की आवश्यक भागीदारी सुनिश्चित करें।  बैठक में प्रमुख रूप से राजीव नयन मिश्र, डॉ अशोक अग्रहरि, राज किशोर मिश्र, शत्रुघ्न सिंह, मनीराम पटेल, राम मूर्ति मिश्र, बुद्धि प्रकाश द्विवेदी, धर्मेंद्र पटेल, अवधेश मिश्र, हीरा लाल, राज कुमार गौतम शामिल रहे।

ये भी पढ़ें थाना पट्टी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित 25000/- रुपये का ईनामिया 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें