मान्धाता थाने के तरौल गांव में चोरों ने बोला धावा, लाखों का माल साफ

मान्धाता थाने के तरौल गांव में चोरों ने बोला धावा, लाखों का माल साफ

मान्धाता थाना क्षेत्र के तरौल गांव में चोरों ने मचाया उत्पाद, दो घरों में कई लाखों की चोरी..

संवाददाता करनकुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़ । आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत तरौल गांव में बीती रात शातिर चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा चोरों ने घरों में घुसकर नगदी और जेवरात सहित लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

इस घटना से गांव में दहशत और भय का माहौल फैल गया है। इसके साथ ही पीड़ितों के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य रात को सोए हुए थे, तभी चोर घर में घुसकर अलमारी और संदूकों को तोड़कर जेवरात, नगद रुपये और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह उठने पर जब चोरी का पता चला तो गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलने पर मांधाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सूत्र गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व बीरमपुर गांव में भी इसी तरह की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी शातिर चोरों के गिरोह का काम हो सकता है।मान्धाता थाने के तरौल गांव में चोरों ने बोला धावा, लाखों का माल साफ

हालांकि आपको बताते चलें कि मान्धाता पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। अब देखना होगा कि पुलिस इस चोरी की गुत्थी को सुलझा पाती है या नहीं। और चोरों पर किस प्रकार शिकंजा कर कसेगी।

ये भी पढ़ें लेखनी के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा करते है पत्रकार : संतोष सिंह 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें