श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव पर इंदौर में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न
संवाददाता : संतोष यादव, इंदौर
इंदौर में आध्यात्मिक और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां श्री श्री रविशंकर जी महाराज के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नयनतारा समिति इंदौर द्वारा राघव कृपा फार्म हाउस (आर्ट ऑफ़ ज़ीरो) में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस भव्य आयोजन में नवविवाहित जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग संरक्षण प्रदेश सचिव, प्रदेश निगरानी समिति के श्री राजेश अग्रवाल जी ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में समाज के अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा। इनमें श्री अशोक गोयल, श्री मनीष सोनी, श्री मुकेश खंडेलवाल, श्री नीलेश गुप्ता, श्री राजेंद्र चौहान, श्री मनोज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी एवं आबकारी विभाग अधिकारी मनीष दुबे सहित अनेक समाजसेवियों ने तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान बेंगलुरु से श्री श्री रविशंकर जी महाराज ने नवविवाहित 21 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “कन्यादान महादान है” और समाज को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। आयोजन में आए अतिथियों एवं समाज के महानुभावों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं सभी अतिथियों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था भी की गई। पूरे समारोह में हर्षोल्लास, सामाजिक एकता और सेवा भावना का वातावरण बना रहा।












