सीताराम मार्केट में भीषण आग: तीन सगे भाइयों की दुकानें जलकर राख, 25 लाख से अधिक का नुकसान

सीताराम मार्केट में भीषण आग: तीन सगे भाइयों की दुकानें जलकर राख, 25 लाख से अधिक का नुकसान

संवाददाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी – शहर के बीचोंबीच स्थित सीताराम मार्केट में देर रात लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ये तीनों दुकानें सगे भाइयों की थीं—एक की घड़ी की दुकान, दूसरी आर्टिफिशियल ज्वेलरी की और तीसरी कपड़ों की दुकान थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात मार्केट से धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक तीनों दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। दुकानदारों का कहना है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत लगाई गई आग है। उनका आरोप है कि किसी ने जानबूझकर दुकान के किनारे से ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई। घटना में करीब 25 लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आग लगाने वाले की पहचान की जा सके। घटना से व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें