एटा: अवैध अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत

अवैध अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत‌RN हॉस्पिटल स्टाफ फरार

जिला संवाददाता काव्यांश रावत एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के पटियाली गेट स्थित आरएन हॉस्पिटल में पहली डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मामले में अस्पताल पर अवैध रूप से संचालन और गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। घटना के बाद अस्पताल का पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सकीट क्षेत्र के चुनीपुर गांव निवासी ज्योति देवी पत्नी विवेक कुमार को आशा कार्यकर्ता नीलेश द्वारा गुमराह कर आरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे इधर-उधर ट्रांसफर किया गया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद दोबारा आरएन हॉस्पिटल लाने पर डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि आरएन हॉस्पिटल को करीब दो माह पहले जिलाधिकारी के आदेश पर सील किया गया था, इसके बावजूद कथित मिलीभगत से लगभग 15 दिन पहले अस्पताल को दोबारा संचालित कर दिया गया। इसी लापरवाही का खामियाजा महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल प्रशासन पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में वन विभाग में बड़ी कार्रवाई, डीएफओ हटाए गए, लिपिक निलंबित

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया