तुलसीसदन में 22 फरवरी को मेगा शिविर कार्यक्रम का होगा आयोजन,

तुलसीसदन में 22 फरवरी को मेगा शिविर कार्यक्रम का होगा आयोजन,

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

दिनांक 20 फरवरी 2026 प्रतापगढ़। परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव ने बताया है कि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिलाधिकारी के परिपालन में दिनांक 22 फरवरी 2026 को तुलसीसदन (हादीहाल) में मेगा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/स्वीकृति पत्र वितरण, विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगायी गयी जायेगी जिसमें आमजन मानस को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित भी किया जायेगा। मेगा शिविर कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक चाक एवं पगमिल मशीन वितरण, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरण, महिला कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को लैपटाप वितरण, विधवा पेंशन के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/स्वीकृति पत्र का वितरण किया जायेगा।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें