ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार युवक गंभीर घायल, रेफर
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य फतेहपुर । जाफरगंज थाना क्षेत्र के जोनिहा-अमौली मार्ग पर मांझेपुर उमरिहा बाजार में शनिवार शाम एक ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के लाहौरी निवासी अतीक (40) पुत्र युनुस शनिवार शाम करीब पांच बजे दुकान से मोपेड द्वारा अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह सड़क पर निकला, अमौली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अतीक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अतीक को सीएचसी बिंदकी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे एलएलआर हॉस्पिटल कानपुर रेफर कर दिया गया।
घटना के वक्त मोपेड पर उसके साथ 17 वर्षीय अकबर पुत्र लाला भी मौजूद था, जो बाल-बाल बच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें एटा: विद्यालय की छुट्टी के दौरान शिक्षा मित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम












