एटा: विद्यालय की छुट्टी के दौरान शिक्षा मित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विद्यालय की छुट्टी के दौरान शिक्षा मित्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता – योगेंद्र सिंह एटा मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय विरामपुर में बुधवार को छुट्टी के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई। विद्यालय में तैनात शिक्षा मित्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी शिक्षकों ने तुरंत स्थिति को गंभीर समझते हुए एंबुलेंस मंगाई और उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, साथ ही परिजनों को भी सूचना दी गई।

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिक्षा मित्र की असमय मौत की खबर मिलते ही न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्कूल के अन्य शिक्षक, कर्मचारी, व ग्रामीण भारी संख्या में मेडिकल कॉलेज व मृतक के गांव पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अजय यादव भी मृतक के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद दिलाई जाएगी।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल विद्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

ग्रामीणों ने शासन से मृतक शिक्षा मित्र के परिवार को आर्थिक सहायता व आश्रित नियुक्ति देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें Pratapgarh: जन्माष्टमी से पहले प्रशासनिक हलचल: DM-SP ने किया कृपालु धाम का निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें