श्री अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी महोदय,गाजियाबाद पीएम सूर्य घर योजना में पैनल लगवाकर बने पर्यावरण हितैषी की
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
आज दिनाँक 20/02/2026 को श्री अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी महोदय, अभिनव गोपाल गाजियाबाद द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जनसामान्य से पीएम सूर्य घर योजनांतर्गत सौर्य पैनल लगवाने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी महोदय अभिनव गोपाल द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत उत्पादन के विभिन्न तरीक़े है जिनमे कोयला,तेल इत्यादि से वायु प्रदूषण होता है लेकिन सौर्य ऊर्जा विद्युत उत्पादन का एक ऐसा स्रौत है जिससे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता ,इसके अतिरिक्त कोयला खदान से जंगल कटान भी होता है जो वह पर्यावरण हितैषी नहीं है। पर्यावरण अनुकूल विद्युत उत्पादन के दृष्टिगत व प्राकृतिक संसाधनों के लगातार दोहन की रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की गई है।मुख्य विकास अधिकारी महोदय अभिनव गोपाल द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि इस योजनांतर्गत भारी सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।एक किलोवॉट के कनेक्शन में जहाँ लगभग 65000₹ की कुल लागत आती है वहीं इसके अंतर्गत 45000₹ की सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। दो किलोवॉट के कनेक्शन में 130000₹ की कुल अनुमानित लागत में 90000₹ की सब्सिडी प्रदान की जा रही है,तीन किलोवाट के कनेक्शन में 180000₹ की कुल अनुमानित लागत में 108000 ₹की सब्सिडी प्रदान की जा रही है और यह 108000₹ की सब्सिडी दस किलोवॉट तक के घरेलू कनेक्शन पर प्रदान की जा रही है।मुख्य विकास अधिकारी मदोदय द्वारा बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने के लिए पीएम सूर्य योजना के पोर्टल”नेशनल पोर्टल फॉर रूफटॉप सोलर”पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना के विषय में अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट कंपाउंड पीओ नेड़ा कार्यालय गाजियाबाद जाकर या कंट्रोल रूम पीएम सूर्य घर योजना गाजियाबाद के मोबाइल नंबर 70653 81846 पर वार्ता करके की जा सकती है।












