नहर में युवक का शव मिलने से शहर में मची सनसनी, पुलिस पहचान में जुटी

नहर में युवक का शव मिलने से शहर में मची सनसनी, पुलिस पहचान में जुटी

संवाददाता अमन अहमद एटा: जलेसर के मुकुटपुर के पास नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस पहचान में जुटी

एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुटपुर के पास नहर में एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर जलेसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना भेज दी गई है और सोशल मीडिया के जरिए भी पहचान की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और लगातार क्षेत्र में पूछताछ कर रही है। युवक की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें इटावा में जातीय तनाव ने पकड़ा तूल ,पुलिस की हवाई फायरिंग से फैली अफरा-तफरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें