नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान: 163 वाहनों का चालान, ₹1.72 लाख जुर्माना वसूला

एटा में चला नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान: 163 वाहनों का चालान, ₹1.72 लाख जुर्माना वसूला

संवाददाता योगेंद्र सिंह एटा: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को एटा पुलिस ने “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 163 लोगों का चालान करते हुए कुल ₹1,72,000 का सम्मन शुल्क वसूला गया। साथ ही आम जनता को हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

यातायात प्रभारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। साथ ही उन्हें अभियान की महत्ता समझाते हुए लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अभियान से न केवल यातायात नियमों का पालन बढ़ा, बल्कि आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी फैली। पुलिस की इस सख्ती से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है।

ये भी पढ़ें जनपद में मानसिक रूप से अस्वस्थ्य युवक लापता, परिजनों ने लोगों से की अपील

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें