नोएडा: फेस-2 पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के 13 बंडल तार, ₹96,640 नकद व अवैध चाकू बरामद

नोएडा: फेस-2 पुलिस ने 2 चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी के 13 बंडल तार, ₹96,640 नकद व अवैध चाकू बरामद

पवन सूर्यवंशी, ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फेस-2 पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 13 बंडल तार, ₹96,640 नकद तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 16 जुलाई 2026 को थाना फेस-2 पुलिस ने डी-ब्लॉक, सेक्टर-80, नोएडा से दो आरोपियों शान मोहम्मद उर्फ सनी तथा रविन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि दोनों ने 4 जुलाई 2026 को एक कंपनी से वायर बंडलों की चोरी की थी। चोरी किए गए कुछ बंडल आरोपियों द्वारा पहले ही बेच दिए गए थे।पुलिस ने शेष 13 बंडल तार बरामद कर लिए हैं तथा बेचे गए बंडलों से प्राप्त ₹96,640 नकद भी बरामद कर लिया है। आरोपी शान मोहम्मद के कब्जे से एक अवैध चाकू भी मिला है।गिरफ्तार अभियुक्त 1. शान मोहम्मद उर्फ सनी पुत्र: अली मोहम्मद निवासी: देवली, थाना तिगड़ी, नई दिल्ली मूल निवासी: ग्रामउम्र: 30 वर्ष | शिक्षा: कक्षा 8 ,2. रविन्द्र सिंह पुत्र: सोमनाथ सिंह निवासी: थाना तिगड़ी, नई दिल्ली मूल निवासी: ग्राम दनकसा, थाना सैंया, जिला आगरा उम्र: 25 वर्ष | शिक्षा: कक्षा 12 बरामदगी चोरी के 13 बंडल तार चोरी का माल बेचकर प्राप्त ₹96,640 नकद एक अवैध चाकू पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 281/2026, धारा 305(A) बीएनएस, थाना फेस-2, गौतमबुद्ध नगर,मु0अ0सं0 301/2026, धारा 317(2) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना फेस-2, गौतमबुद्ध नगर,गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें