नोएडा: 6.1 किलो गांजा के साथ 5 महिला तस्कर गिरफ्तार, सेक्टर-20 पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नोएडा: 6.1 किलो गांजा के साथ 5 महिला तस्कर गिरफ्तार, सेक्टर-20 पुलिस की बड़ी कार्रवाई

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पुलिसिंग की सहायता से सेक्टर-18 नोएडा स्थित बिजलीघर के पास बने पार्क से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान नेहा, प्रेमा, बिंदिया उर्फ सोनाक्षी, लक्ष्मी तथा सुशीला उर्फ करिश्मा के रूप में हुई है। पूछताछ एवं जांच में सामने आया कि गिरफ्तार महिलाओं में से कई के खिलाफ पहले से चोरी, लूट और अन्य आपराधिक मामलों में विभिन्न राज्यों के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 282/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्ध नगर पर अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरामदगी 6 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा गिरफ्तार अभियुक्ताएं नेहा पत्नी कालूराम (राजगढ़, मध्य प्रदेश) प्रेमा पत्नी राम भजन (राजगढ़, मध्य प्रदेश) बिंदिया उर्फ सोनाक्षी पत्नी अरबे सिंह (राजगढ़, मध्य प्रदेश) लक्ष्मी पत्नी तिलक (मूल निवासी आगरा, वर्तमान पता कल्याणपुरी, दिल्ली) सुशीला उर्फ करिश्मा पत्नी विश्व दीप (मूल निवासी आगरा, वर्तमान पता कल्याणपुरी, दिल्ली) पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस तरह के अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें