“अपराधियों के लिए काल बने पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़, गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई से अपराध जगत में हड़कंप
:कमिश्नरेट गाजियाबाद में अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई, 9 शातिर अपराधी गैंगस्टर एक्ट की जद में।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नगर जोन पुलिस ने 9 शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार इन आरोपियों के खिलाफ गाजियाबाद सहित अन्य जनपदों में 37 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कमिश्नरेट पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।












