प्राधिकरण की 11 सम्पत्तियों की नीलामी से लगभग रुपए 121.59 करोड़ प्राप्त होंगे।

प्राधिकरण की 11 सम्पत्तियों की नीलामी से लगभग रुपए 121.59 करोड़ प्राप्त होंगे।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा दिनांक 17 जुलाई 2026 को हिंदी भवन, लोहिया नगर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न श्रेणी के भूखंडों की नीलामी आयोजित की गई। नीलामी में मधुबन बापू धाम योजना के 2 औद्योगिक भूखंड, कोयल एनक्लेव योजना के 2 ग्रुप हाउसिंग भूखंड ,इंद्रप्रस्थ पॉकेट-एच के तीन व्यावसायिक भूखंड, इंद्रापुरम योजना ज्ञानखंड-3 की एक दुकान भूखंड, अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर के एक व्यावसायिक भूखंड , तथा यूपी बॉर्डर पॉकेट A की दो दुकान भूखंड सहित विभिन्न श्रेणी के भूखंडों की सफल बोली संपन्न हुई। उक्त नीलामी के माध्यम से प्राधिकरण को कुल ₹121.59 करोड़ (एक सौ इक्कीस करोड़ उनसठ लाख रुपये) का राजस्व प्राप्त हुआ। यह नीलामी पूर्णतः पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया के तहत संपन्न कराई गई।प्राधिकरण का उद्देश्य सुव्यवस्थित शहरी विकास को बढ़ावा देना तथा विकास कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें