अब महाकाल मंदिर की भस्म आरती की भी तत्काल बुकिंग होगी:- श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
श्री महाकालेश्वर मंदिर मे भस्माआरती की परमिशन को लेकर मंदिर समिति ने एक बड़ा बदलाव किया है एक दिन पहले मिलने वाली निशुल्क ऑफलाइन परमिशन को बंद कर अब उसे भी ऑनलाइन कर दिया है। इसके साथ ही तीन माह पहले भस्माआरती की बुकिंग का समय बदलकर एक माह कर दिया है। काउंटर पर करीब 5 से 6 घंटे लाइन में लग कर आरती की परमिशन के लिए अब श्रद्धालुओं को खड़े नहीं होना पड़ेगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की परेशानियों को देखते हुए 9 अप्रैल से भस्म आरती ऑफलाइन बुकिंग पूरी तरह से बंद कर दि हैं। इसी के साथ अब श्रद्धालु एक दिन पहले होने वाली बुकिंग को तत्काल कोट का नाम देकर परमिशन एक दिन पहले ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। इसके लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने मंदिर की वेबसाइट के माध्यम से₹200/-रुपए प्रति श्रद्धालु को ऑनलाइन मंदिर समिति को देना होगा।












